Jagannath Chalisa (Hindi)

Jagannath Chalisa (Hindi) — Hindi Edition

Jagannath Chalisa (श्री जगन्नाथ चालीसा): Complete Hindi Text, Meaning & Puja Vidhi

Celebrating Nilachala-nivas Lord Jagannath alongside Balabhadra and Maa Subhadra at Puri Dham, Shri Jagannath Chalisa recounts touching real-life leelas of devotees like Dasia Bauri, Bandhu Mahanti, Bhakta Salabega, Kavi Jayadeva, and Karma Bai.

Origin & Devotional Tradition

Lineage & Authorship: Traditional devotional hymn by Kundan celebrating Puri Dham. Devoted to Lord Jagannath, this sacred forty-verse prayer is cherished by householders, temple pujaris, and sadhakas across Bharat. Mantra: ॐ नमो भगवते जगन्नाथाय.

Complete Jagannath Chalisa (श्री जगन्नाथ चालीसा)

॥ दोहा ॥

श्री जगन्नाथ जगत गुरू, आस भगत के आप।
नाम लेते ही आपका, मिटे कष्ट संताप॥

मैं अधम हूँ मूढ़ मति, पूजा विधि का ना ज्ञान।
दोष मेरा ना धरना नाथ, मैं हूँ तेरी संतान॥

॥ चौपाई ॥
१

जय जगन्नाथ जगत के पालक।
भव भय भंजन कष्ट निवारक॥

२

संगी साथी ना जिसका कोई।
आसरा उसका बस एक तू ही॥

३

भगतों के दुख दूर करे तू।
संतों के सदा मन में बसे तू॥

४

पतित पावन नाम तिहारा।
सारे जग में तू इक प्यारा॥

५

शंख क्षेत्र में धाम है तेरा।
पीड़ हरे है नाम तिहारा॥

६

सागर तट में नीलगिरी पर।
तूने बसा लिया अपना घर॥

७

जो तेरे रूप को मन में बसाये।
चिन्ता जगकी ना उसे सताये॥

८

तेरी शरण में जो भी आये।
विपदा से तू उसे बचाये॥

९

धाम तेरा हर धाम से न्यारा।
जिसके बिना है तीर्थ अधूरा॥

१०

ना हो जब तक तेरे दर्शन।
निष्फल जीवन और तीर्थाटन॥

११

हाथ पैर नहीं है प्रभु तेरा।
फिर भी सभी को तेरा ही आसरा॥

१२

नाथ जगत का तू कहलाता।
हर कोई तेरी महिमा गाता॥

१३

भगतों को तू सदा लुभाता।
महिमा अपनी उनसे गँवाता॥

१४

दासिया भगत था एक अनोखा।
रूप तेरा साग भात में देखा॥

१५

अपने बगीचे से श्रीफल तोड़ा।
दे ब्राह्मण को हाथ वो जोड़ा॥

१६

जा रहे प्रभु का करने दर्शन।
श्रीफल ये कर देना अर्पण॥

१७

अनहोनी ऐसी हुई भाई।
प्रभु ने बाँहे अपनी बढ़ाई॥

१८

हाथ से विप्र के ले नारियल।
दासिया को दिया भक्ति का फल॥

१९

बंधु महंती की भक्ति कहें क्या।
प्रभु को मित्र सा प्यारा वो था॥

२०

दर्श का आस तेरे ले मन में।
आया तेरे पुनीत नगर में॥

२१

संग में लाया कुटुंब था अपना।
पहुँचा तुझ तक जब हुई रैना॥

२२

सिंह द्वार मंदिर का बंद था।
भूखे पेट बंधु सोया था॥

२३

भगत का कष्ट ना सह पाये भगवन।
स्वर्ण थाल में लाये भोजन॥

२४

सालबेग पूत मुगल पिता का।
नाम तेरा हर पल लेता था॥

२५

रथ यात्रा में आ पाये न पुरी।
सैकड़ों कोस की थी जो दूरी॥

२६

गुहार लगाई जगन्नाथ को।
आऊँ न जब तक रोकना रथ को॥

२७

सारा जग तब चकित हुआ था।
भक्त की इच्छा जब पूर्ण हुई थी॥

२८

डूबे जयदेव भक्ति में तेरे।
गीत गोविंद रचा नाम में तेरे॥

२९

लिखते लिखते कवि ठहर गये।
रचना पूर्ण कौन कर पाये॥

३०

पत्नी से कहा स्नान कर आऊँ।
आकर फिर से बुद्धि लगाऊँ॥

३१

रूप कवि का धरा प्रभु ने।
गीत अधूरा किया पूर्ण प्रभू ने॥

३२

प्रेम से भक्त के प्रभु बंधे हैं।
भक्ति प्रीति के डोर से जुड़े हैं॥

३३

बिना मोल के प्यार से बिकता।
कर्मा बाई की खिचड़ी खाता॥

३४

जात पात का भेद न कोई।
जो तुझे देखा सुध बिसराई॥

३५

शंकर देव निराकार उपासक।
देख तुझे बने तेरे स्थापक॥

३६

श्री गुरुनानक संत कबीरा।
हर कोई तुझको एक सा प्यारा॥

३७

तुम सा प्रभु कोई और कहाँ है।
भक्त जहाँ है तू भी वहाँ है॥

३८

भक्तों के मन को हरषाने।
रथ पर आता दर्शन देने॥

३९

पाकर प्यारे प्रभु का दर्शन।
कर लो धन्य सभी यह जीवन॥

४०

जय जगन्नाथ प्रेम से बोलो।
अमृत नाम का कहे कुंदन पी लो॥

॥ दोहा ॥

कृष्ण बलराम दोनों ओर, बीच सुभद्रा बहन।
नीलांचल वासी जगन्नाथ, सदा बसो मोरे मन॥

Spiritual Significance

Showing how the Lord of the Universe accepts humble leafy greens and halts the mighty Rath chariot for a sincere cry of love, the hymn affirms that devotion knows no barrier of caste or wealth.

Benefits of Daily Recitation

  • Deepens compassion, humility, and inclusive devotion beyond worldly divisions.
  • Brings comfort and auspiciousness during Puri pilgrimage and Rath Yatra observances.
  • Reminds devotees that simple, loving offerings win divine grace effortlessly.

How to Recite (Path Vidhi)

Most Auspicious Days: Rath Yatra, Snana Purnima, Wednesdays, and Ekadashi.

Traditional Offerings: Tulsi leaves, simple cooked prasad or kheer/khichdi, coconut, and loving remembrance.

Bathe early in the morning or before evening sandhya, wear clean clothes, light a ghee or sesame-oil diya before an image of Lord Jagannath, chant ॐ नमो भगवते जगन्नाथाय eleven times, and recite the Chalisa calmly with focused devotion.

To learn more about the temples, iconography, and seva of Lord Jagannath, read our dedicated Lord Jagannath Devata Guide.

Topics: Chalisa Free Download Hindi Hindi Chalisa Jagannath Jagannath Chalisa Hindi Lord Jagannath Puri Rath Yatra

🙏 Daily Puja Booking Information

Please note that some dates may be unavailable for Daily Puja.

If an unavailable date falls within your selected Puja duration, that date will be skipped automatically.

Your Puja will then be extended automatically so that you still receive the full number of actual Puja days you booked.

No Puja day will be lost because of an unavailable date.